भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, Nainital जिले में 2 व 3 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके मद्देनजर नैनीताल के डीएम ललित मोहन रॉयल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।
डीएम ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24×7 तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले, परगना एवं विकास खण्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन-IRS प्रणाली के नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे। तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनता से अपील:
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 2-3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र दूरभाष नंबर- 05942-231178 / 79 / 81
मोबाइल नंबर- 8272080884
टोल फ्री नंबर- 1077
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…