हल्द्वानी। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ, ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित तौर पर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम को मौके से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में एक शख्स को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत की गई करवाई में मेडिकल स्टोर से 9,416 नशीले कैप्सूल, 1,300 टैबलेट और प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की 51 बोतल बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने गदरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, दवाओं के बिल और उनसे जुड़े कागजात मांगने पर आरोपी राजकुमार कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खेप उसे यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला एक शख्स सप्लाई करता था।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…