हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह विशेष समाधान शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट और हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं के एसडीएम के साथ ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शिविर में फौजदारी, रेवेन्यू समेत अन्य वादों और स्टाम्प की कमी से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।
वहीं, नगर आयुक्त परितोष वर्मा की देखरेख में म्यूटेशन से जुड़े मामलों का भी समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शे पास करने के लिए अलग कैंप भी लगेगा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…