Uttarakhand के नैनीताल जिले के कालाढूंगी में एक शादी समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिरने से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन स्थित एक घर में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग बारात देखने के लिए पड़ोस के मकान के छज्जे पर जमा हो गए। पहले से कमजोर छज्जा लोगों का दबाव नहीं झेल सका और गिर गया। इससे वहां मौजूद 6 लोग घायल हो गए।
इनमें सबीना (36), रेशमा (35), आसमा (30), सकीना (21), लाईबा नूर (4) और आदिल शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। सभी को वहां से इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को निजी वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…