रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप इलाके की नारायण कॉलोनी में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के एक शख्स ने डायल 112 में कॉल कर पुलिस को नाले के पास नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामे की कार्रवाई कर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने भविष्य में होने वाली जांच में किसी भी तरह की दिक्कतों से बचने के लिए मृतक नवजात का डीएनए सैंपल रखने के लिए जिला अस्पताल को पत्र भेजा है। इसके बाद नवजात का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जाने की संभावना है। वहीं, पुलिस नवजात के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि वह इस पहलु से भी जांच कर रही है कि नवजात को किन हालातों में कौन लोग नाले के पास छोड़कर गए। पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation Uttarakhand: हाइटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, ₹10 लाख लेकर SSC के पेपर कैसे कराते थे हल? शर्मनाक: अपने 5 बच्चों से भीख मंगवा रहा था शख्स, 1 हुआ लापता तो खुला राज