सीएम धामी ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को Haldwani में कुल ₹147.28 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन योजनाओं में कुल ₹74.90 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण और ₹72.38 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत ₹154.43 करोड़ की हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना कार्य का भूमि पूजन भी किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, आईटीआई हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने नलकूप निर्माण कोटाबाग में महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण किया। उन्होंने लालकुआ में नलकूपों पर स्टेबलाईजर के साथ ही महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण के कार्य को भी लोकार्पित किया। 

इस दौरान जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 14 पेयजल योजनाएं (हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेडा जयराम परमा, हल्दूचौड जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर और बकुटिया पेयजल योजना) भी लोगों को समर्पित की गईं। इसके साथ ही पशु चिकित्सालय रामगढ में भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया। 

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन 17 योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली और मोतियापाथर-शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण का काम शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी-दियारी-खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पांडे नवाड के मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया। 

मुख्यमंत्री धामी ने नवाबी रोड में होने वाले सीवेज कार्य, सीवेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, काठगोदाम के नारीमन तिराहे से गौलापुल तक सड़क की मरम्मत, देवरामपुर गौलागेट सड़क सुधारीकरण के काम का भी शिलान्यास किया। 

इस दौरान हल्दूचौड़-गौलारोड डीबीएमस कार्य, चांदनी चौक घुडदौड़ा तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में साइड सटरिंग, हिम्मतपुर बैजनाथ पीसी कार्य, वृंदावन विहार और चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण और गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण का भी शिलान्यास किए। इसके साथ ही हल्द्वानी में पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग कार्य का भी शिलान्यास किया गया। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *