हल्द्वानी। रानीबाग स्थित शीतला देवी मंदिर में शीतलाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुई। इलाके की महिलाओं ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट से शीतला देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कुमाऊं की पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं ‘प्रेम से बोलो-जय माता दी’ समेत कई अन्य उद्घोष करतीं नजर आईं। यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी शामिल हुए। महिलाएं और श्रद्धालु नंगे पैर कलश यात्रा में शामिल हुए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन साह के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को विशेष देवी पूजन और भंडारा होगा। वहीं, 12 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री व फिल्म फेयर अवार्ड विजेता जसपिंदर नरूला भजनों की भेंट पेश करेंगी। Post navigation Uttarakhand Budget 2026: ₹1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, बना ये इतिहास खबरों का सफर पूरा, अब जनसेवा का मिशन होगा शुरू; क्या 2027 में रामनगर से नई इबारत लिखेंगे राहुल दरम्वाल?