प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून। जिले में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि कथित तौर पर लाठी-डंडे चल गए और बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 3 छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट होने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया। युवक की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके के रहने वाला 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने दिव्यांशु के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

मामले में 3 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ये सभी युवक अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हैं। इनमें से 2 छात्र बिहार और एक छात्र ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *