धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर कथित तौर पर नशे में धुत युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं व राहगीरों से अभद्रता व छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात यूपी के बागपत जिले के चार युवक हरकी पैड़ी पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने बाजार व गंगा घाट पर उत्पात मचाने के साथ ही महिलाओं और राहगीरों के साथ अभद्रता की। बकौल रिपोर्ट्स, इस बीच मौके पर पहुंचे तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।

हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों का चालान काटा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, हमारी टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस वीडियो में हुड़दंगियों के हरियाणा के होने का दावा किया गया है। पुलिस ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *