हल्द्वानी के पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Visionary India Model United Nations–VIMUN) का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की। आयोजकों ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को आयोजित होने वाले VIMUN सम्मेलन में देश के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रतिभागी समसामयिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-विवाद, संवाद, नीति-निर्माण और विचार-विमर्श की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करेंगे। संस्थान के अनुसार, मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध एवं विश्लेषण की क्षमता, वैश्विक दृष्टिकोण और कूटनीतिक समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उनका कहना है कि VIMUN केवल एक शैक्षणिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार और जागरूक वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने वाली पहल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन नारायण पाल, एमडी निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, सीईओ अतुल पाल, हेड ऑपरेशन भानु बिष्ट और पीआरओ शुभांगी शांडिल्य मौजूद रहे। वहीं, Visionary India की ओर से को-फाउंडर व डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री और फाइनेंशियल एडवाइजर स्वर्णिम शामिल हुए। (प्रे.का & प्रे.वि.) Post navigation Uttarakhand: ₹2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand: ‘चीर बंधन’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज; मनोवैज्ञानिक व सामाजिक पहलू हुए उजागर