धर्म-कर्म

2026 में श्रद्धालुओं के लिए कब खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट?

हल्द्वानी। इस साल यानी 2026 में विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शुक्रवार को वसंत पंचमी के मौके पर धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। यह घोषणा डिम्मर के डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्यों की मौजूदगी में शुक्रवार को नरेंद्रनगर राजदरबार में हुई। 

परंपरा के अनुसार गुरुवार सुबह श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में पुजारी और आचार्यों ने भगवान और गाडू घड़े की पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा गाडू घड़े के साथ रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश रवाना हुई। शुक्रवार सुबह वसंत पंचमी के मौके पर गाडू घड़ा लेकर डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचे। 

यहां महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पूजा-पाठ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने, भगवान बद्रीविशाल के महाभिषेक में इस्तेमाल होने वाले तिल के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तारीख घोषित की। घोषणा के अनुसार, धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गाडू घड़ा/घड़ी कलश यात्रा 7 अप्रैल को निकलेगी। 

कब खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट

चार धामों में शामिल गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट इस साल 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। दरअसल, इन दोनों धामों के कपाट हर साल अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को है। हालांकि, दोनों धामों के खुलने के मुहूर्त बाद में तय किए जाएंगे। वहीं,  केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि के दिन घोषित होगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago