उत्तराखंड

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कतिपय व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध चिकित्सकीय अर्हता व पंजीकरण के नीम-हकीमों, अप्रशिक्षित नाड़ी/नस देखने वालों एवं अनधिकृत इलाज करने वालों द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। बकौल डीएम, ऐसे दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा यह कार्य जन-स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम हकीम, झोलाछाप क्लीनिक आदि के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा दो अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।

नगर क्षेत्र हेतु समिति

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, संबंधित क्षेत्र के ईओ (नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत) और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सक लोगों की समिति बनाई है।

ग्रामीण क्षेत्र हेतु समिति

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नैनीताल, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सक और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी नैनीताल तथा सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी (जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नामित) को सम्मिलित कर समिति समिति का गठन किया है।

उपरोक्त समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर क्लीनिक संचालकों की शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल काउंसिल के वैध पंजीकरण एवं औषधि लाइसेंस का गहनता से सत्यापन करेगी। जिलाधिकारी में सख्त निर्देश दिए कि बिना वैध प्रमाण पत्र के पाए जाने वाले क्लीनिकों/प्रतिष्ठानों को तत्काल सील किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार FIR दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लगे नीम-हकीमों व अवैध चिकित्सकों के सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार सामग्री, होर्डिंग्स एवं पोस्टरों को तत्काल हटवाया जाना सुनिश्चित करेगी।

जिलाधिकारी ने समिति के दायित्वधारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्राथमिकता के आधार पर सघन अभियान चलाना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही की दैनिक आख्या उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करवाएंगे।

NEWS DESK

Recent Posts

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago

Haridwar: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से नाबालिग को फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, यूपी का युवक गिरफ्तार

Haridwar की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क…

4 weeks ago