उत्तराखंड

Uttarakhand: SIR के लिए 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, इस दिन आएगी अंतिम मतदाता सूची

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। Uttarakhand में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार SIR प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राज्य में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिग और कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। वहीं, 8 जून से 7 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने के साथ ही उन्हें इकट्ठा करेंगे।

Uttarakhand में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे व आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।

आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। CEO ने बताया कि Uttarakhand में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 BLA तैनात किए गए हैं। कर दी गई है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago