भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। Uttarakhand में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार SIR प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राज्य में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिग और कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। वहीं, 8 जून से 7 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने के साथ ही उन्हें इकट्ठा करेंगे। Uttarakhand में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे व आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। CEO ने बताया कि Uttarakhand में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 BLA तैनात किए गए हैं। कर दी गई है। Post navigation Haldwani: MBPG में वर्चुअल लैब वर्कशॉप के जरिए कराए गए कैमिस्ट्री के प्रैक्टिकल्स ये जनता की सेवा का संकल्प पत्र: 307 लोगों को जॉइनिंग लेटर देते हुए Uttarakhand CM