धर्म-कर्म

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष फ्री ट्रेन यात्रा के लिए रवाना हुए Nainital के 37 लोग

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निशुल्क ट्रेन यात्रा 2026’ के अंतर्गत सोमवार को हल्द्वानी से 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून को रवाना किया गया। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है और सरकार की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे वह लोग जो तीर्थ करना चाहते हैं किसी कारणवश रुक जाते हैं नहीं जा पाते हैं उनके लिए बहुत अच्छी योजना सरकार द्वारा चलाई गई है। इसमें निशुल्क में आना एवं जाना, रहना,भोजन, मेडिकल व्यवस्था सहित हर प्रकार की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति लगन सबके लिए मनोकामना, प्रदेश और देश के लिए उन्नति की कामना करते हैं और देश इसी तरह से आगे बड़े प्रदेश आगे बढ़े इसकी कामना करते हैं और अपने अपने मन की भावनाओं को लेकर पवित्र स्थलों में जाकर प्रभु के दर्शन करते हैं यह बहुत बड़ा सौभाग्य है जो सौभाग्य वैसे नहीं मिल सकता था उसकी आज सरकार द्वारा यह सुविधा दी है।

इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके उपरांत हर्रावाला (देहरादून) से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से पवित्र जल से भरे कलश को भी सोमनाथ धाम ले जाएंगे। यह विशेष निःशुल्क धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चयनित यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) रेल यात्रा, आवास, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की समस्त व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा, स्वयंसेवक, तथा अन्य जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज के विविध वर्गों को देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने अवगत कराया कि नैनीताल जिले से 14 महिला एवं 23 पुरूष सहित कुल 37 यात्री शामिल हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित अन्य उपस्थित रहे। (सू. वि. प्रे. वि.)

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

4 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

5 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago