STH के पास मिला अधेड़ का शव
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
राहगीरों को अस्पताल के पास थाल सेवा वाली गली में गुरुवार सुबह एक शख्स पड़ा दिखा। शुरुआत में लोगों ने उसे नशेड़ी समझकर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ समय तक उसके हरकत न करने पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शख्स की मौत हो चुकी थी।
रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से छपा है कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होने की आशंका है। लेकिन असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक शख्स की उम्र करीब 50 वर्ष है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यह शख्स अस्पताल के आसपास दिखाई दे रहा था। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…