representational image
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन से पहले शनिवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक कार में शख्स का शव मिला है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के परिसर में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। CM धामी के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शख्स की शिनाख्त बरेली रोड निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ अमित कुमार व कोतवाल विजय मेहता मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने युवक के परिजन को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…