उत्तराखंड

Uttrakhand: यहां ममता का ‘कत्ल’, मां ने 21 दिन की बेटी की गर्दन मरोड़कर की हत्या!

बागेश्वर। बैजनाथ इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक मां ने ममता और वात्सल्य के कत्ल की ऐसी पटकथा लिखी है कि पढ़ने-सुनने वाले की रूह कांप उठे। दरअसल, बैजनाथ थाने में इलाके के एक शख्स ने अपनी बहू के खिलाफ नवजात पोती की हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी की रात इलाके के जैसर गांव निवासी शख्स के परिजन अपनी 21 दिन की मासूम बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्ची के गले पर कुछ निशान देखे और पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसकी रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। इसमें मौत का कारण अप्राकृतिक होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की।

इधर, शख्स ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों परिवार के अन्य लोग शादी समारोह में गए थे। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान बहु ने अपनी 21 दिन की बेटी की गर्दन मरोड़कर हत्या की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जरुरी सबूत भी जुटा रही है। 

सास-ससुर से रहता था विवाद, पुलिस हेल्प लाइन में हुई थी काउंसलिंग

शख्स ने पुलिस ने बताया कि बहु का घर में छोटी-छोटी बातों पर उन व उनकी पत्नी से विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी, जिस पर उसकी पुलिस हेल्पलाइन में काउंसलिंग भी हो चुकी थी। इधर, महिला ने भी सास-ससुर पर परेशान और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जल्द जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

पति विदेश में करता है जॉब, हुई थी लव मैरिज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति विदेश में जॉब करता है और दोनों की लव मैरिज हुई थी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है। 

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

7 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago