हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव इलाके में स्थित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, इस बार नगर निगम ने इस अस्पताल का ₹2000 का चालान काटा है। नगर निगम ने ये कार्रवाई खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने को लेकर शुक्रवार को की है। जानकारी के मुताबिक, किसी ने नगर निगम प्रशासन को सूचना दी कि चंदन हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा है। इस पर निगम की टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच की तो हॉस्पिटल के नजदीक एक बैग में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। इस बैग में फेंकी गई सिरिंज पाई गईं। इस पर नगर निगम ने ये कार्रवाई की। Post navigation Uttarakhand: बढ़ते अपराधों के बीच बदले गए इन 8 जिलों के कप्तान, देखें लिस्ट Nainital: खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर किन 11 होटलों-दुकानों पर लगा जुर्माना?