उत्तराखंड

Haldwani: ₹27 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार, बोले- ‘पिंचू’ से खरीदा था

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाने की पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कथित तौर पर 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹27 लाख है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने 2 तस्करों- आनंद सिंह रावत और रोहित थापा नामक शख्स को क्रमशः 68.35 ग्राम और 22.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को गौलापार के बागजाला स्थित जू डम्पिंग जोन के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आनंद के खिलाफ विरुद्ध हल्द्वानी कोतवाली में पहले से एनडीपीएस एक्ट के 2 केस दर्ज हैं। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने  पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को ऊधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म इलाके से पिंचू नामक शख्स से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। बकौल पुलिस, पिंचू की तलाश की जा रही है। (प्रे.रि.)

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

7 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago