हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाने की पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कथित तौर पर 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹27 लाख है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने 2 तस्करों- आनंद सिंह रावत और रोहित थापा नामक शख्स को क्रमशः 68.35 ग्राम और 22.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को गौलापार के बागजाला स्थित जू डम्पिंग जोन के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आनंद के खिलाफ विरुद्ध हल्द्वानी कोतवाली में पहले से एनडीपीएस एक्ट के 2 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को ऊधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म इलाके से पिंचू नामक शख्स से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे। बकौल पुलिस, पिंचू की तलाश की जा रही है। (प्रे.रि.) Post navigation Uttarakhand: फर्जी हॉलमार्क लगाकर असली सोना बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार Haldwani: डिप्लोमा इंजीनियर्स की बेमियादी हड़ताल शुरू, कामकाज होगा प्रभावित