हल्द्वानी। उत्तराखंड की धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने आ रहे हैं।

इसके मद्देनजर जनसभा में कुमाऊं भर से पहुंचने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान और पार्किंग प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से तय रूट का पालन करने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। लोगों से पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।  

कालाढूंगी रोड के लिए प्लान-

रामनगर, काशीपुर, बाजपुर और कालाढूंगी से आने वाले सभी वाहनों को लालडांट तिराहे से मुखानी चौराहे व पनचक्की रोड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया जाएगा। इस रूट के वाहनों के लिए ड्रॉपिंग प्वाइंट सेक्रेड हार्ट स्कूल दो नहरिया रोड को बनाया गया है। 

ये रहेगी पार्किंग की व्यवस्था-

केएमवीएन प्रथम में मिनी बस और केएमवीएन द्वितीय, रावत पार्किंग नवाबी रोड, महिला डिग्री कॉलेज, केएमवीएन, संगम बैंकेट हॉल, श्यामा गार्डन और ठंडी सड़क पर हल्के चौपहिया वाहन खड़े होंगे। 52 सीटर बसें सेक्रेड हार्ट स्कूल व गणपति बैंकेट हॉल में पार्क किए जाएंगे। वहीं, महिला डिग्री कॉलेज के पीछे के हिस्से को मिनी बस वह चौपाइयां हल्के वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंग की श्रेणी में रखा गया है।

भीमताल, नैनीताल व चोरगलिया रोड के लिए प्लान-

भीमताल, नैनीताल, नानकमत्ता, सितारगंज, खटीमा और चोरगलिया रोड से आने वाली सभी गाड़ियों को नारिमन तिराहे से कॉलटेक्स से हाइडल तिराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल भेजा जाएगा।

ये रहेगी पार्किंग की व्यवस्था-

इस रूट पर 52 सीटर बसों के लिए एलआईसी, गणपति बैंक्विट हॉल, सेंट पॉल स्कूल, सेंट टेरेसा स्कूल और निर्मला कान्वेंट स्कूल में पार्किंग बनाई गई है। मिनी बसें वुडपैकर के पास स्थित चौपाटी, हाइडिल तिराहे के पास पार्किंग और शीश महल खनन भंडार के पास खड़ी हो सकेंगी।

वहीं, एनएसटीआई, वाटिका बैंक्विट हॉल और क्वींस व वीरशिवा स्कूल में हल्के चौपहिया वाहन पार्क किए जाएंगे। इस रूट पर नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम को मिनी बसों की पार्किंग के लिए रिजर्व रखा गया है।

बरेली व रामपुर रोड के लिए ये रहेगी व्यवस्था-

बरेली रोड से आने वाले सभी वहां तीनपानी फ्लाईओवर से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज व तिकोनिया से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहीं, रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहन आईटीआई तिराहा होते हुए सिटी चौराहे से रोडवेज और तिकोनिया से कार्यक्रम स्थल आएंगे।  

यहां होगी पार्किंग-

इन दोनों रूटों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की पर नजर डालें तो बसों की पार्किंग गांधी इंटर कॉलेज व एचएन इंटर कॉलेज में होगी। हालांकि, बसों के लिए पार्वती सांस्कृतिक उत्थान मंच को रिजर्व रखा गया है।  वहीं हल्के चौपहिया वाहन रामलीला ग्राउंड में खड़े किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27