उत्तराखंड

Uttarakhand: नशे में भांजियों पर करता था टिप्पणी, ट्रक ड्राइवर ने कुचलकर की हत्या

हरिद्वार। भगवानपुर इलाके में एक ट्रक ड्राइवर ने एक होटल में बतौर कुक काम करने वाले शख्स की कथित तौर पर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। भगवानपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल क्या गया ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने घटना के पीछे की चौंकाने वाली वजह बताई है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि मृतक कुक नशे की हालत में उसकी भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। ड्राइवर ने बताया कि सुबह होश में आने पर कुक माफी मांगता था लेकिन बार-बार वही हरकत दोहराता था। बकौल पुलिस, आरोपी ने इसी रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकारी है।  

दरअसल, प्रताप कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके 26 वर्षीय पति राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या की गई है। महिला ने बताया कि राहुल एक होटल में खाना बनाता था। पुलिस ने  मामले में नामजद आरोपी यूपी के बागपत निवासी शीशपाल को पकड़ लिया। बकौल पुलिस, साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago