धर्म-कर्म

Chardham Yatra 2026: कैसे हो रहे हैं Online Registration?

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार ने Chardham Yatra 2026 के लिए Online registration (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है। वहीं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि Chardham Yatra 2026, गंगोत्री (Gangotri) व यमनोत्री (Yamunotri) के कपाट खुलने के साथ 19 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, केदारनाथ (Kedarnath) के कपाट 22 अप्रैल व बदरीनाथ धाम (Badrinath) के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे जबकि फिलहाल हेमकुंड साहिब जी (Hemkund Sahib ji) के कपाट खुलने की तिथि घोषित नहीं हुई है। पिछले वर्षों से Chardham Yatra पर आने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

Chardham Yatra 2026 के लिए online registration ऑफिशियल वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप tourist care uttarakhand के जरिए किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि Chardham Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री रहेगा। वहीं, भारतीय श्रद्धालु मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। सरकार ने लोगों से सुरक्षित व सुखद यात्रा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही online registration कराने की अपील की है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश और विकासनगर में रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाने की योजना है। ये रजिस्ट्रेशन काउंटर 17 अप्रैल से खोले जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago