उत्तराखंड

जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं का काम समय से करें पूरा: मुख्य सचिव

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून स्थित सचिवालय में सिंचाई विभाग की निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को लेकर जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स का काम समय पर पूरा किया जाए।

प्रोजेक्ट्स का फ्लो चार्ट करें तैयार

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए सभी निविदा और अन्य जरुरी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर लें। मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स का फ्लो चार्ट तैयार कर हर चरण को निर्धारित समय पर पूरा कराएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए जरुरी सामान की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि काम की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए फर्स्ट पार्टी, सेकेंड पार्टी व थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल और मूल्यांकन भी नियमित तौर पर कराया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं से प्रभावितों के पुनर्वास कार्य पर समयबद्धता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन का कार्य आपसी तालमेल और विश्वास में लेकर किया जाए। इसके लिए उन्होंने लगातार संवाद जारी रखे जाने के निर्देश दिए।

2029 तक पूरा होना है दोनों प्रोजेक्ट्स का काम

बैठक में सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि ₹3678.23 करोड़ लागत वाली जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना को जून 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौंग बांध परियोजना का निर्माण कार्य नवम्बर 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। ₹2524.42 करोड़ लागत वाली सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची और 150 एमएलडी की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

10 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

10 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago