हरिद्वार। लक्सर इलाके से एक ऐसा शर्मनाक वाकया सामने आया है जिसने पिता के रिश्ते की संवेदना पर सवालिया निशान लगा दिया है। जहां एक ओर लोग अपने बच्चों की परवरिश और उनका भविष्य संवारने के लिए रात-दिन जी तोड़ मेहनत करते हैं वहीं लक्सर में एक शख्स अपने ही पांच बच्चों से कथित तौर पर भीख मंगवाकर गुजारा कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स का 12 वर्षीय बेटा अचानक लापता हो गया और पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली बात बताई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे ने पुलिस को बताया कि वे पांच भाई-बहन है और उसका पिता सभी को आसपास के इलाकों में भेजकर भीख मंगवाता है। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे का पिता खुद काम-धंधा नहीं करता है। बच्चे ने रेलवे स्टेशन पर गुजारी रात, सुबह पुलिस से हुई मुलाकात बच्चा रविवार को लापता हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को बच्चा सोमवार सुबह लक्सर कस्बे से बाहर निकलने के दौरान मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे ने पूछताछ में बताया कि भीख मांगने के दौरान देर होने पर वह रात को रेलवे स्टेशन पर रुक गया था। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने बच्चे के पिता को उनसे भीख ना मंगवाने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिस ने बच्चों का एडमिशन गांव के सरकारी स्कूल में करवाने की कोशिश करने की बात भी कही है। Post navigation Uttarakhand: नवजात का शव मिलने से हड़कंप, DNA सैंपल रखा जा सकता है सुरक्षित Haldwani: Chandan Hospital में ABVP का दिनभर हंगामा, क्या है मामला?