उत्तराखंड

Uttarakhand: यूपी के शख्स की हथौड़े से वार कर की गई हत्या!, खेत में मिला शव

Uttarakhand के Haridwar जिले में सोमवार को सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत शख्स का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास हथौड़ा पड़ा मिला है और शख्स के सिर पर गहरी चोटों के निशान भी हैं। ऐसे में शख्स की हथौड़े से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में अतमलपुर-बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक खेत में शख्स का खून से लथपथ पड़ा दिखा। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल के पास से शराब की खाली बोतल, बियर की खाली केन और एक हथौड़ा मिलने की बात सामने आई है। वहीं, शख्स की शिनाख्त यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी 45-वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस ने शख्स के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स चेक की है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके साथ ही मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, राजवीर अपने बेटे के साथ हरिद्वार में रहते थे।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

2 hours ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago