हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में गुरुवार को नाबालिगों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। स्कूटी सवार 2 नाबालिग लड़कों ने दिनदहाड़े एक अन्य नाबालिग लड़के पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन तिराहे के पास स्कूटी सवार दो नाबालिग लड़कों ने अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

इस हमले के पीछे की वजह युवती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों नाबालिग हमलावरों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27