कल्चरल

नंदादेवी राजजात यात्रा 2026: 5 सितंबर को कुरुड़ मंदिर से होगा शुभारंभ, पूरा कार्यक्रम जारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी और हर बारह वर्ष में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा इसी साल (2026 के) सितंबर महीने में होगी। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों व घाटियों से होकर देवी नंदा को ससुराल विदा करने की ये यात्रा 5 सितंबर को मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से शुरू होगी। यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 

चमोली के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को मां नंदा की बड़ी जात का दिनपट्टा कार्यक्रम (यात्रा शेड्यूल) तय किया गया। सुबह मां नंदा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई और मां नंदा ने अपने मुख्य अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर इसी वर्ष कैलाश जाने की इच्छा जताई। इसके बाद ब्राह्मणों ने नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए बधाण व दशोली की डोली यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। 

2026 में नंदा देवी राजजात (बड़ी जात) के लिए ये रहेगा कार्यक्रम

बधाण क्षेत्र की डोली के पड़ाव

तिथियात्रा कार्यक्रम
5 सितंबरसिद्धपीठ कुरुड़ से चरबंग
6 सितंबरचरंबग से कुंडबगड़ होते हुए मथकोट
7 सितंबरमथकोट से धरगांव, नंदानगर होते हुए उस्तोली
8 सितंबरउस्तोली से सरपाणी, लांखी होते हुए भेंटी
9 सितंबरभेंटी से स्यांरी बंगाली होते हुए डूंगरी
10 सितंबरडूंगरी  केरा, मैन होते हुए सूना
11 सितंबरसूना से थराली, राडीबगड़ होते हुए चेपड़ों
12 सितंबरचेपड़ों से कोठी होते हुए नंदकेसरी (गढ़वाल-कुमाऊं की राज छंतोलियों का मिलन)
13 सितंबरनंदकेसरी से पूर्णा, देवाल, इच्छोली, हाट होते हुए फल्दियागांव
14 सितंबरफल्दियागांव से कांडई, लबू, ल्वाणी, बगड़ीगाड होते हुए मुंदोली
15 सितंबरमुंदोली से लोहाजंग, कार्तिकबगड़, देवी लाटू मिलन वाण
16 सितंबरवाण से रणकधार होते हुए गैरोलीपातल
17 सितंबरगैरोलीपातल से डोलीधार होते हुए बेदनी
18 सितंबरबेदनी में नंदा सप्तमी पूजा के बाद पातर नचौंणियां
19 सितंबरपातर नचैंणियां से कलवा विनायक, रूपकुंड, ज्यूंरागली-शिलासमुद्र
20 सितंबरशिलासमुद्र से पंचगंगा, होमकुंड में बड़ी जात और जामुनडाली
21 सितंबरजामुनडाली से तातड़ा होते हुए सुतोल
22 सितंबरसुतोल से कनोल होते हुए वाण
23 सितंबरवाण से कुलिंग
24 सितंबरकुलिंग से बगड़ीगाड होते हुए ल्वाणी
25 सितंबरल्वाणी से उलंग्रा
26 सितंबरउलंग्रा से हाट होते हुए बेराधार
27 सितंबरबेराधार से टुनरी होते हुए गोठिंडा
28 सितंबरगोठिंडा से कुनीपार्था होते हुए कुराड़
29 सितंबरसगवाड़ा से डांखोली
30 सितंबरडांखोली से भेटा होते हुए नंदा देवी सिद्धपीठ देवराड़ा

विशेष- मां नंदा देवी का छह महीने का प्रवास देवराड़ा में होता है।

दशोली क्षेत्र की डोली के पड़ाव

तिथियात्रा कार्यक्रम
5 सितंबरसिद्धपीठ कुरुड़ से धरगांव होते हुए कुमजुग
6 सितंबरकुमजुग से कुंडबगड़ होते हुए लुणतरा
7 सितंबरलुणतरा से कांडा, खुनाणा, लामसोड़ा, माणखी, चोपड़ाकोट होते हुए कांडई
8 सितंबरकांडई से खलतरा, मोठा, चाका होते हुए सेमा
9 सितंबरसेमा से बैरासकुंड, इतमोली, घुवड़खेत होते हुए मटई ग्वाड़
10 सितंबरमटई ग्वाड़ से दाणू मंदिर होते हुए पगना
11 सितंबरपगना से भौंधार, चरबंग होते हुए ल्वाणी
12 सितंबरल्वाणी से सुंग, बौंटाखाल होते हुए रामणी
13 सितंबररामणी से कासमातोली, घूनी, पडेरगांव, बूरा होते हुए आला
14 सितंबरआला से जोखना, सितेल होते हुए कनोल
15 सितंबरकनोल से वाण (लाटू देवता समेत सभी देव डोलियों का मिलन)
16 सितंबरवाण से गैरोलीपातल
17 सितंबरगैरोलीपातल से वेदनी
18 सितंबरवेदनी में नंदा सप्तमी पूजा के बाद पातर नचैंणियां
19 सितंबरपातर नचौंणियां से कलवा विनायक, रूपकुंड, ज्यूंरागली होते हुए शिलासमुद्र
20 सितंबरशिलासमुद्र से पंचगंगा, त्रिशूली, होमकुंड होते हुए जामुनडाली
21 सितंबरजामुनडाली से तातड़ा, द्योसिंग धाम होते हुए सुतोल
22 सितंबरसुतोल से फरखेत
23 सितंबरफरखेत से कुरुड़ नंदाधाम
अभिजात कांडपाल

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago