हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में शनिवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

इस दौरान सिंह ने उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद से अब तक प्रदेश में बीजेपी के खाते से मुख्यमंत्री बने नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी संभवत: पार्टी की ओर से छठे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं कह सकता हूँ कि चार साल में इन्होंने (धामी ने) चौका मारा है लेकिन छह साल पूरे होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हमारे पुष्कर सिंह धामी छक्का मरने में कामयाब होंगे।” इस दौरान पंडाल में बैठे बीजेपी के कार्यकर्ता ‘धामी-धामी’ के नारे लगाते दिखे। 

कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार को लगातार 9 साल पूरे हुए हैं। इन नौ सालों में उत्तराखंड राज्य में तेजी के साथ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि गठन के समय यह किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकास कर पाएगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को नई दिशा देने के क्षेत्र में भी धामी सरकार ने बेहतरीन काम किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27