हल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल ने बताया है कि 28 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस) बदले रूट से चलेगी।
रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया है कि 28 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस) अपने तय रूट के बजाय शकूर बस्ती-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रूट से चलेगी। उन्होंने बताया कि इसके चलते यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन पर नहीं जाएगी। रेलवे ने लोगों से इस बदलाव के मद्देनजर अपनी यात्रा प्लान करने की अपील की है।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद रविवार को मंत्रियों…
चमोली। ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) कोतवाली की पुलिस ने कथित तौर पर नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क…
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का 4 साल का…
नैनीताल। Nainital जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों…
हल्द्वानी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में एक जनसभा को…
हल्द्वानी। उत्तराखंड की धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर…