रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बचाव दलों से जुड़े कर्मचारी।
नैनीताल। Nainital जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है। घटना में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार गेठिया के पास करीब 150 फीट गहरी खाई में समा गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में उन्नाव निवासी 2 पर्यटकों- अभिराज (26) और अंकित चौधरी (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उन्नाव के ही रहने वाले अतुल दुबे (26) और श्याम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों बचाव दल से जुड़े कर्मचारियों ने एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी लोग दर्शन-पूजन के लिए अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम जा रहे थे।
पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…