Uttarakhand में सरकारी नौकरियों का पिटारा एक बार फिर खुल गया है। UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। UKSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (विज्ञान या अंकगणित विषय के साथ) 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
UKSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया कि इस पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। आयोग ने बताया है कि वेतनमान ₹19,900-₹63,200/माह तक निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित
आवेदन में संशोधन: 26 से 27 अक्टूबर 2026
इस भर्ती के लिए परीक्षा 2 चरणों में होगी। आयोग ने बताया है कि पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिटन एग्जाम में ऑप्शनल क़्वेश्चन पूछे जाएंगे।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…