पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की 2026-28 की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। हल्द्वानी के कैनाल रोड स्थित एक होटल में संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने सभी से क्लब की आगामी गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ संचालित करने का आह्वान किया। इस दौरान संरक्षक मंडल और अध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों को बैज पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
वासुदेवा ने कहा कि पंजाबी वूमेंस क्लब सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब की ओर से हर साल करवाचौथ मेला, लोहड़ी मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को शामिल किया गया है। वहीं, संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा और चेष्टा सडाना को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आस्था गुंबर और ऐमा साहनी को महामंत्री जबकि गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा और भूमिका बांगा को सचिव मनोनीत किया गया।
संयुक्त सचिव पद पर बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा व आकांक्षा सूरी; कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना गुलाटी और सह-कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना जुनेजा व शालिनी गुंबर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के तौर पर सुरभि राजपाल दायित्व संभालेंगी। इसके अलावा आंचल खन्ना, संजू अरोड़ा, अंजु मोंगा और सरिता नरूला को किट्टी प्रभारी बनाया गया है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…