Uttarakhand में BJP पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े (सांकेतिक तस्वीर)

रुद्रपुर। Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रपर के कोतवाली इलाके में BJP पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान विरोध करने पर किशोरी के कपड़े भी फाड़े गए। इसके साथ ही किशोरी के परिजन से मारपीट करने की बात भी सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में किशोरी के हवाले से छपा है कि पार्षद के बेटे और उसके साथी उस समय घर में जबरन घुसे जब उसका भाई नहाने गया था और माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इन लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।

खबरों के मुताबिक, इस दौरान किशोरी के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।  इसी बीच शोरशराबा सुनकर किशोरी के माता-पिता भी घर आ गए। इस पर पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने उन दोनों पर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। 

वहीं, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पीड़िता के घर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस पर हमलावर कथित तौर पर देख लेने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में किशोरी और उसके परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27