उत्तराखंड

Uttarakhand: किच्छा में ₹3 करोड़ की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर अरेस्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने ‘नशा मुक्त देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने बताया कि करीब 3.10 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई किच्छा थाने की पुलिस और एसटीएफ/एएनटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने की है। पुलिस ने बताया कि नशे की यह खेप कुमाऊं भर में पहुंचाए जाने की साजिश थी, जिसे नाकाम किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सहनवाज शातिर तस्कर है और वह यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से कथित तौर पर 1 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। 

सितारगंज के शख्स को देने जा रहा था खेप

पुलिस पूछताछ में सहनवाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे स्मैक की ये खेप बरेली (यूपी) के बहेड़ी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने दी थी। बकौल पुलिस, सहनवाज ने इस खेप को सितारगंज के रहने वाले एक शख्स को सप्लाई किए जाने की बात स्वीकारी है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

1 hour ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago