रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के आईटीआई थाने की पुलिस ने गंदे काम कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह की 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से एक किशोरी को भी छुड़ाया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी मई 2025 से लापता चल रही थी। पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी को हरियावाला इलाके के एक मकान में बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में आरोपियों द्वारा किशोरी को लंबे समय तक बंधक बनाकर उससे जबरन देह व्यापार कराने की बात सामने आई है। बकौल पुलिस, पीड़िता के साथ गैंग रेप की पुष्टि भी हुई है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दी जा रही दबिश: पुलिस पुलिस ने मौके से चार आरोपियों- जाहिद, शिवम और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग फरार चल रहे हैं। बकौल पुलिस, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने ये पूरी कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की है। Post navigation Uttarakhand: दवा बेचने की आड़ में ये काम कर रहा था ‘राजकुमार’, गिरफ्तार Uttarakhand: व्यय-वित्त समिति की बैठक में कौन सी विकास योजनाएं हुईं मंजूर?