हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अपर निजी सचिव भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा (मेन्स) 14 मार्च को कराई जाएगी। इसके लिए टाइपिंग टेस्ट में पास हुए युवाओं को 20 फरवरी तक आवेदन कर फीस जमा करनी होगी।
इसके साथ ही आवेदकों को अपने सभी डॉक्युमेंट्स की प्रति को स्व-प्रमाणित कर 27 फरवरी तक UKPSC के दफ्तर में जमा कराने होंगे। डॉक्युमेंट्स को डाक द्वारा भी भेजा जा सकेगा। इस मामले को लेकर आयोग की अधिकृत वेबसाइट (https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/recruitment) के जरिए पूरी जानकारी ली जा सकती है।
14 मार्च को होने वाली UKPSC की मुख्य परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) का वैकल्पिक (ऑप्शनल टाइप क्वेश्चन पेपर) और दूसरे सत्र में निबंध एवं आलेखन (लिखित/परंपरागत) पेपर होगा।
अपर निजी सचिव भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदक को psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in के जरिए रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगइन करना होगा। इसके बाद एग्जाम सेंटर का चयन कर आवेदन पत्र में चयन की गई कैटेगरी के अनुसार मुख्य परीक्षा की फीस जमा की जा सकेगी। विज्ञप्ति के अनुसार, मेन्स की फीस जमा करने के बाद ही विभागवार वरीयता संबंधी पेज दिखेगा और आवेदक द्वारा विभागवार वरीयता का चयन करते हुए प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। आवेदक को मुख्य परीक्षा की फीस की रसीद और आवेदन पत्र की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी होगी।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…