हरिद्वार। जिले के बहादराबाद स्थित रोहालकी के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में लाखों रुपए की फीस के गबन का मामला सामने आया है। इसके बाद स्कूल की प्रबंध समिति ने बढ़ा कदम उठाते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से स्कूल में काम करने वाले टीचरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह पर फीस से जुड़े कागजातों में फर्जी हस्ताक्षर करने के साथ ही गबन का आरोप है। वहीं, कनिष्ठ सहायक अमन सैनी ने कथित तौर पर इस तरह की अनियमितता की है। प्रबंध समिति ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति भी की है।
वहीं, सतपाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले मैनेजर जयंत चौहान को ₹13 लाख के गबन के आरोप में स्कूल से हटाया गया था।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…