उत्तराखंड

Uttarakhand: CM Dhami ने 276 लोगों को बांटे अपॉइंटमेंट लेटर्स, कहा- जनसेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों में चुने गए 276 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर्स बांटे। इनमें फारेस्ट डिपार्टमेंट में 109,  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में 65 और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट में चयनित 14 युवा शामिल हैं। 

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि अपॉइंटमेंट लेटर्स मिलना एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं को यह सफलता मिली है; जो उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिन्हें नौकरी मिली है वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के जरिए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बकौल सीएम, नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता और मेरिट है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि पिछले साढ़े चार सालों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है और युवाओं के लिए नए मौके बन रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे वर्क कल्चर को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से ज्यादा रिजल्ट और पॉलिटिक्स से ज्यादा डेवलपमेंट को महत्त्व दिया जाता है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago