उत्तराखंड

Uttarakhand: पर्यटकों के लिए खोली गई Valley Of Flowers

Uttarakhand के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) को सोमवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद देश-विदेश के पर्यटक घाटी का दीदार कर सकेंगें। गौरतलब है कि नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान स्थित इस घाटी में कई दुर्लभ प्रजातियों के फूल व अन्य वनस्पतियां पाई जाती हैं। 

फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) को प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती। यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी-बूटियां और फूल पाए जाते हैं। यहां की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को (UNESCO) द्वारा फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी जून महीने के शुरुआती सप्ताह में घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बहार शुरू होती है, जो जुलाई से सितंबर के बीच अपने चरम पर पहुंचती है। इस दौरान ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली समेत सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के फूल घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago