देहरादून। जिले की ऋषिकेश कोतवाली की पुलिस ने एक गेबलिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक होटल में अवैध रूप से कैसीनो चला रहे थे और वहां दारू पार्टी भी कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक पार्षद व 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी महिलाओं को दिल्ली समेत अन्य जगहों से बुलाया गया था और उनसे बार डांस कराया जा रहा था।
इसके साथ ही उनसे मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराए जाने की भी बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में कोटद्वार, टिहरी, दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद और नोएडा समेत अन्य जगहों से आए लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल होटल का मालिक फरार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खेल पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर चलने की बात सामने आई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा समेत चौकी में तैनात सभी 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास 3,356 कैसिनो क्वाइन, ताश की 26 गड्डी, ₹1.37 लाख से ज्यादा नगद और अलग-अलग ब्रांड्स की शराब की बोतलें मिली हैं।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…