पॉलिटिकल

हाथ-पैर बांध गला रेतकर की गई सो रहे मजदूर की हत्या, पास में सो रही बीवी मिली बेहोश

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के हसनपुर इलाके में स्थित पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां घर के टिनशेड में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मजदूर की कथित तौर पर हाथ-पैर बांधने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मजदूर की पत्नी बेहोश मिली बच्चे सही सलामत हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का पता तब चला जब मजदूर के पिता रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्हें बेटे का खून से लथपथ शव मौके पर पड़ा मिला। इसके बाद उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि घर में मजदूर और उसकी पत्नी व बच्चे रहते थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसकी पत्नी व बच्चे अलग-अलग चारपाई में सोए हुए थे। बकौल पुलिस, मृतक के हाथ-पैर पर भी कटे के निशान मिले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे होश आ गया है लेकिन फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने कहा है कि मामले में तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

2 hours ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago