सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट
पौड़ी। Uttarakhand के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटार्यड) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की रविवार को श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब राज्यपाल टिहरी से लौट रहे थे। तकनीकी खराबी का अंदाजा होने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हालात बिगड़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स में पौड़ी पुलिस ने हवाले से छपा है कि उनके हेलकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग एहतियातन जीवीके हेलीपैड में करवाई गई है।
इसके बाद गवर्नर को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ले जाया गया है। वहीं, फिलहाल गवर्नर के हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही राज्यपाल यहां से रवाना होंगे।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…