हल्द्वानी। Uttarakhand में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया है कि यह प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ये एंट्रेंस एग्जाम कक्षा छह में 630 सीटों पर छात्रों के एडमिशन के लिए होगा। जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6 में कुल सीटों में 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।गौरतलब है कि सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में खाली सीटों के लिए भी एंट्रेंस एग्जाम होना तय है। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं के लिए पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आवेदन भरे गए थे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा जिले में 60-60 सीटें हैं। इसके साथ ही ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में 30-30 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। इन सीटों में से 80 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए हैं जबकि 20 प्रतिशत सीटों पर शहरी इलाके के छात्र एडमिशन ले सकेंगे।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…