उत्तराखंड

खबरों का सफर पूरा, अब जनसेवा का मिशन होगा शुरू; क्या 2027 में रामनगर से नई इबारत लिखेंगे राहुल दरम्वाल?

हल्द्वानी। मीडिया जगत में अपनी खबरों के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल ने नेशनल मीडिया को अलविदा कह दिया है। लचर व्यवस्था पर तीखी नजर रखने वाले दरम्वाल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई मुहिमों का हिस्सा भी रहे हैं। अब उनके विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की चर्चा है। 

गौरतलब है कि दरम्वाल लंबे समय से इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े थे। दरम्वाल ने जनसरोकारीय पत्रकारिता को तरजीह देते हुए पुलिस-प्रशासन और लचर व्यवस्था को आईना दिखाने का काम किया है। उनकी कई रिपोर्ट्स का असर ऐसा रहा कि बेपटरी हो रही व्यवस्था पटरी पर आते देर नहीं लगी। उनकी रिपोर्ट्स की चर्चा नैनीताल जिले व कुमाऊं में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में होती रही है। माना जा रहा है कि उन्होंने सक्रीय रूप से समाजसेवा व राजनीति में आने के लिए अपनी मीडिया की लंबी पारी को अलविदा कहा है।

माना जाता है कि दरम्वाल के साथ कई समाजसेवी संगठनों के लोग जुड़े हुए हैं और उनके साथ कई युवा भी जुड़े हुए हैं। इसके चलते उनके अब राजनीति में सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंडिया टुडे ग्रुप से उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि दरम्वाल जल्द ही किसी पॉलिटिकल पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही राहुल को करीब से जानने वाले पत्रकार और हमारे सूत्रों ने भी उनके किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई है। हालांकि, वह किस दल का दामन थामेंगे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। 

पत्रकार होने के नाते दरम्वाल के कांग्रेस व बीजेपी के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों में भी अच्छे संपर्क हैं और कई नेताओं से अच्छे संबंध भी हैं। कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी उनकी इमानदार छवि और समाज के प्रति संवेदनशील लेखनी के मुरीद हैं। नैनीताल जिले कि रामनगर, भीमताल, कालाढूंगी और हल्द्वानी विधानसभा सीट में उनका अच्छा दखल माना जाता है। जानकार बताते हैं कि इन इलाकों में युवाओं के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है। सूत्रों की मानें तो दरम्वाल लंबे समय से रामनगर क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हैं। एक सूत्र ने बताया कि वह रामनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 

अब देखना ये होगा कि पत्रकारिता के चर्चित चेहरे रहे दरम्वाल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किस राजनीतिक दल का दामन थामते हैं। इसके साथ ही वह किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकेंगे ये भी भविष्य में ही पता चल पाएगा। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago