समाजवादी पार्टी के ट्वीट कर बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरिद्वार के रहने वाले महंत शुभम गिरी को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने इसे लेकर कार्यालय ज्ञाप जारी की है। 

शंकराचार्य विवाद के बीच सपा का बड़ा कदम 

आपको बता दें कि सपा ने महंत शुभम गिरी को उस समय यह जिम्मेदारी सौंपी है जब उत्तर प्रदेश पुलिस पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके अनुनायियों के साथ प्रयागराज में माघ स्नान के दौरान अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही प्रयागराज माघ मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ‘शंकराचार्य’ संबोधन पर सवाल उठाते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किया है। इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने वकील के जरिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को कानूनी नोटिस भेजा है। पूरे मामले को लेकर सपा समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार मनमानी पर उतारू है और लोगों की आवाज व सच्चाई को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी के हिसाब से काम नहीं करते है उन्हें तमाम तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बकौल अखिलेश, उन्हें नोटिस भेजे जाते हैं और सीबीआई व ईडी द्वारा परेशान किया जाता है।

सपा ने पहले भंग की थी प्रदेश कार्यकारिणी 

गौरतलब है कि सपा ने उत्तराखंड में करीब एक साल पहले प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया था। इसके बाद से सपा में पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कयासबाजियां की जा रही थी।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *