उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश, बर्फ़बारी और तेज हवाओं का दौर चला। वहीं, भारत मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हलकी से भारी बारिश होने और बर्फ़बारी होने की भी आशंका जताई है। इसके मद्देनजर कई जिलों के जिलाधिकारियों ने 24 जनवरी 2026 को अपने-अपने जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी रखने की घोषणा कर दी है। 

अब तक आए अपडेट के अनुसार कुमाऊं मंडल में बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर ज़िले में अवकाश घोषित हुआ है। वहीं, गढ़वाल मंडल में देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली जिले के डीएम ने 24 जनवरी को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही नैनीताल ज़िले में कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फ़बारी जबकि देहरादून में भारी बारिश व बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। देहरादून में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *