हल्द्वानी। Nainital जिले की पुलिस ने ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं से नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े के लाखों रुपये का नशे का सामान बरामद करने का दावा किया है। 

हल्द्वानी की बनभूलपुरा कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम ने एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से कथित तौर पर लाखों रुपये की स्मैक बरामद की गई है। Nainital के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को चेकिंग अभियान के दरमियान गौला बाइपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की कीमत ₹36 लाख से ज्यादा आंकी गई है। 

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान बरेली (यूपी) जिले के बहेड़ी के रहने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद उमेर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में टांडा शेखपुरा में रह रहा था। पुलिस ने उमेर के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, इसके अलावा रामनगर में 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लालकुआं में दो लोगों को कथित तौर पर 7.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नवंबर से अब तक कितने तस्करों पर दर्ज हुए केस व क्या-क्या हुआ बरामद?

Nainital पुलिस ने बताया है कि नवंबर 2025 से अब तक नैनीताल जिले में 55 नशा तस्करों के खिलाफ 44 केस दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कुल 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलोग्राम गांजा, 7.96 किलोग्राम चरस, नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली 180 गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 इंजेक्शन बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *