हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन से पहले शनिवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक कार में शख्स का शव मिला है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के परिसर में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। CM धामी के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शख्स की शिनाख्त बरेली रोड निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ अमित कुमार व कोतवाल विजय मेहता मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने युवक के परिजन को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। Post navigation Uttrakhand: यहां ममता का ‘कत्ल’, मां ने 21 दिन की बेटी की गर्दन मरोड़कर की हत्या! CM धामी का Nainital जिले को होली गिफ्ट, ₹147.28 करोड़ करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण